इस बार जूता नहीं, सैंडविच फेंककर किया गया विरोध

इस बार वह कैनबरा के एक स्कूल में थी, जहां पीछे से उन पर सैडविच फेंका गया जो कि उनके पैरों के पास आकर गिरा। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जूलिया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'फेंकने वाले ने सोंचा होगा कि मैं भूखी हूं।'
राजनेताओं पर इस प्रकार के विरोध जताने का सिलसिला तब से चल पड़ा जब ईराक में अमेरिकी सैन्य कार्यवाही का विरोध करते हुए एक पत्रकार मुंतजर अल जैदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश पर जूता फेंका था। तब से लेकर इस प्रकार की कई घटनाएं अक्सर देखी जा रही हैं। भारत में भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को भी इस प्रकार के अपमान का सामना करना पड़ा, वहीं पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भी इस अपमान से गुजरना पड़ा।
हालांकि दूसरी बार आस्ट्रेलिया की पीएम पर सैंडविच फेंकने वाले की पहचान नहीं की जा सकी है, पर ब्रिसबेन में पीएम पर सैंडविच फेंकने वाले 16 बर्षीय छात्र की पहचान कर ली गई थी और उसे 15 दिनों के लिए स्कूल से निलंबित कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications