नक्सली हमले के बाद गायब शिंदे वापस लौटे, कहा इलाज के लिए रुका अमेरिका में

sushil kumar shinde
नयी दिल्ली। छतीसगढ में नक्सलियों के तांडव के बाद अमेरिका में छुट्टियां मना रहे गृहमंत्री वापस लौट गए है। अपने लौटने के बाद तुरंत उन्होंने अमेरिका में रुकने का कारण बताते हुए लोगों के सामने अपनी सफाई पेश की।

नक्सली हमले पर सफाई देते हुए शिंदे ने कहा कि वो हमले के बाद से फोन से लगातार अधिकारियों से संपर्क में थे। अमेरिका में रहते हुए भी वो इस घटना पर नजर बनाए हुए थे। शिंदे ने कहा कि फोन पर ही उन्होंने घटना की जांच एनआईएस के कराने के फैसले को हरी झंडी दी थी। शिंदे ने हल्की सी नाराजगी दिखाते हुए कहा कि अमेरिकी में रुकने के कारण उन्हें आरोपी या भगोड़ा नहीं समझा जाना चाहिए। वहां उनके रुकने की ठोस वजह थी।

गृहमंत्री शिंदे ने बताया कि उन्हें 29 मई तक अमेरिका में रहने की अनुमति मिली थी, लेकिन आंख के इलाज के लिए वो कुछ दिन वहां ठहर गए थे। गैरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले के बाद सुळीस कुमार शिंदे के नदारद होने पर विपक्षी पार्टियों समेत लोगों ने टिप्पणी की। कुछ कांग्रेस नेता भी शिंदे के विरोध में आवाज उठाने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+