अमेरिका से लौटे गृहमंत्री शिंदे करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा

 sushil kumar shind
नयी दिल्ली। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर नक्सली हमले के बाद भी देश से बाहर रहने पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे वापस देश लौटए है। विपक्ष की आलोचना झेलने के बाद गृहमंत्री ने अपनी सफाई पेश की है। अमेरिका से लौटे शिंदे के वहां रुकने का कारण लोगों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने आंखों के इलाज के लिए अमेरिका में रुकना पड़ा। वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए इस बर्बर घटना के बाद आज वो खुद घटना की जांच और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने वहां आएंगे।

दरअसल, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे गृह मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर बातचीत के लिए 19 मई को अमेरिका गए थे। उनकी ये यात्रा आधिकारिक तौर पर 23 मई को पूरी हो गई थी और प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी अधिकारी वापस लौट आए, लेकिन शिंदे वहीं अमेरिका में ही लौट गए थे। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के इस हमले के बाद शिंदे की इस विदेश यात्रा पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

देश के गृह मंत्री ने अमेरिका से लौटने के बाद मीडिया के सामने नक्सली हमले के पांच दिन बाद ही सही इस हमले को जी भर के कोसा। उन्होंने देश को भरोसा दिया है कि हमले के कसूरवारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान शिंदे राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री माओवादियों के खिलाफ अभियान की भी समीक्षा करेंगे। इस दौरान वो खास तौर पर माओवाद प्रभावित जिलों में विकास कार्यों के बारे में राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। देश के गृह मंत्री के मुताबिक नक्सल प्रभावित राज्यों में काम करने वाले नेताओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+