फिर लगेंगी पेट्रोल में आग, डीजल भी होगा मंहगा!

पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के पीछे कमजोर रुपए को वजह माना जा रहा है। दरअसल रुपया 10 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया घटकर 56.38-39 प्रति डालर तक नीचे आ गया है। जिससे आयात महंगा हो गया है जिससे पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल 1-2 रुपये महंगा हो सकता है। मामले से जुड़े सू़त्रों ने कहा कि पेट्रोल कीमतों में हर 15 दिनों में संशोधन किया जाता है। इस लिहाज से इसबार एकबार फिर से कीमतों में संशोधन हो सकता है। अगर संशोधन हुआ और पेट्रोलियम मंत्रालय की इसकी मंजूरी दे दी तो कीमत वृद्धि 1 जून से लागू हो सकती है।
अगर कंपनियां पेट्रोल का दाम बढ़ाने का फैसला लेती हैं तो ये बढ़ोतरी 3 महीने बाद होगी, यानि पिछले 3 महीने से पेट्रोल की कीमतें घट ही रही थी। माना जा रहा है कि पेट्रोल के साथ डीजल के दाम में भी 1 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है।गौरतलब है कि 1 मई को पेट्रोल 3 रुपये सस्ता हुआ था। महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चौतरफा घिरी सरकार के खिलाफ बिगड़ते माहौल के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल तीन रुपये सस्ता कर दिया। पेट्रोल को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किए जाने के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त कटौती है।












Click it and Unblock the Notifications