मेरे और सोनिया गांधी के बीच 'ऑल इज वेल': मनमोहन सिंह

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के बीच मतभेद की खबरों को सिरे से नकारते हुए मनमोहन सिंह ने साफ कर दिया है कि उनके और सोनिया गांधी के बीच कोई मतभेद नहीं है। थाईलैंड से स्‍वदेश वापस लौटते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया से बात की और कहा कि सोनिया गांधी और उनमें हर मुद्दों पर बात होती है। उन्‍होंने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है ओर वो मिलकर काम करते हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में कोई स्‍थायी दुश्‍मन नहीं होता और ना ही हमेशा दोस्‍त रहता है। अगले आम चुनाव से पहले वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस से हाथ मिलाने का संकेत देते हुए प्रधनमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि राजनीति में कोई स्थाई मित्र या शत्रु नहीं होता।

No rift with Sonia Gandhi, says Manmohan Singh.

मनमोहन सिंह ने ये बात एक सवाल के जबाब में दिया। उनसे पूछा गया था कि क्या कांग्रेस अगले आम चुनाव से पहले वामपंथी दलों या तृणमूल कांग्रेस से एक बार फिर हाथ मिला सकती है? प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई पद रिक्त पड़े हैं। कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार और पवन बंसल ने हाल ही में इस्तीफे दिए हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) भी सरकार से अलग हो गईं, जिसके कारण उनके नेताओं ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे दे दिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+