पिछली सरकार में पिछड़ गया था अल्पसंख्यक कल्याण का काम: अखिलेश

Uttar Pradesh Chief Minister, Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य की पिछली सरकार के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का कार्य काफी पिछड़ गया था, जिसे वर्तमान सरकार ने विभिन्न रुकावटों के बाद भी अच्छी तरह से संचालित कर योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारने की दिशा में ठोस काम किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने आज अपने सरकारी आवास पर अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री के रहमान खान तथा राज्य मंत्री श्री निनौंग एरिंग के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

अखिलेश ने केन्द्रीय योजनाओं के सापेक्ष समय से धनराशि जारी करने का आग्रह करते हुए आश्वस्त किया कि मुस्लिम समुदाय की आर्थिक उन्नति तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गम्भीरता से काम कर रही है। उन्होंने राज्य की आबादी को देखते हुए इसे अन्य प्रदेशों की अपेक्षा वरीयता देने का आग्रह भी किया। सच्चर कमेटी की चर्चा करते हुए यादव ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन आवश्यक है। अगर केन्द्र सरकार इसमें पहल करती है तो उनकी पार्टी इसमें मदद देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के माध्यम से भी मुस्लिम समुदाय के छात्र-छात्राओं को काफी मदद मिल रही है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री क़े रहमान खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहती है। अल्पसंख्यकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक तथा आर्थिक तरक्की के लिए राज्य सरकार जो योजनाएं भेजेगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। भविष्य में कई नई योजनाओं को संचालित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+