सिलसिलेवार 10 बम धमाकों से दहला इराक, 66 मरे, 200 घायल

बगदाद। बगदाद के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को हुए कम से कम 10 कार बम विस्फोटों में 66 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 200 अन्य जख्मी हो गए। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि दक्षिणी बगदाद के उम-अल मालिफ इलाके में एक कार बम विस्फोट के अलावा सड़क किनारे रखे एक बम के फटने से 10 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। सूत्र के मुताबिक उत्तरी बगदाद के काधमियाह जिले में हुए एक अन्य कार विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने आगे बताया कि तीसरा कार बम विस्फोट मध्य बगदाद के शारजा व्यावसायिक क्षेत्र के नजदीक एक लोकप्रिय बाजार में हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य जख्मी हो गए। सूत्रों के मुताबिक, राजधानी के दक्षिणी हिस्से में बैया जिले के एक सार्वजनिक मार्ग में हुए कार बम विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य जख्मी हो गए। सूत्र ने आगे कहा कि बगदाद के सदर शहर के तहत हबबियाह इलाके में दो कार बम विस्फोट हुए, जिनमें 8 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए।

Car bomb blasts tear through Baghdad, killing at least 66.

बगदाद में छठा कार बम विस्फोट दोपहर में हुए दो बम विस्फोटों के बाद हुआ। सूत्रों ने बताया कि एक अन्य कार बम विस्फोट बगदाद के व्यापारिक क्षेत्र सादाउन मार्ग में हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। सूत्रों ने कहा कि राजधानी के न्यू बगदाद जिले में समराई मस्जिद के नजदीक हुए एक अन्य कार बम विस्फोट में एक नागरिक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोमवार को ही पूवरेत्तर बगदाद के हुरिया जिले में हुए एक कार बम विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। इसी तरह बगदाद में एक बाजार के निकट हुए एक अन्य कार बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+