दिल्ली के तीन रेस्तरां एशिया के श्रेष्ठ रेस्तरां में शुमार

ताज महल होटल का 'वरक' को इस सूची में छठा स्थान हासिल हुआ है। यह भारतीय रसोई परोसता है। लजीज उत्तम भारतीय व्यंजन परोसने वाले आईटीसी मौर्या के 'बुखारा' ने 24वां स्थान हासिल किया।
ताज पैलेस होटल का 'ओरियंट एक्सप्रेस' सूची में 55वें स्थान पर रहा। यह फ्रांसीसी रसोई के लिए विख्यात है।
इस सूची में मुंबई के 'इंडिगो' और बेंगलुरू के 'करावली' ने भी जगह बनाई है। इसमें से पहला आधुनिक यूरोपीय रसोई और दूसरा भारतीय रसोई के लिए प्रसिद्ध है।
इन रेस्तरांओं की श्रेणी उनकी पाक-शैली, स्टाइल, सजावट, सेवा और मूल्य के आधार पर तय की गई। इस सूची को न्यूयॉर्क की आहार संबंधी एक वेबसाइट ने 'द डेली मील' ने तैयार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications