मोदी ने कहा- आतंकवाद, नक्‍सलवाद के खिलाफ बने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

अहमदाबाद। छत्‍तीसगढ़ में सुकुमा जिले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्‍सली हमले पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अब वो समय आ गया है, जब नक्‍सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनायी जाये। यानी अब ऐसे हमले कतई बर्दाश्‍त नहीं किये जाने चाहिये।

मोदी ने ट्विटर के माध्‍यम से कहा कि मैं ईश्‍वर से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्‍द ही ठीक हो जायें। इसके साथ मोदी ने 27 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने आगे लिखा कि इस समय की सबसे बड़ी मांग यह है कि एक राष्‍ट्र के रूप में हमें यह सोचना होगा कि नक्‍सलवाद को कैसे खत्‍म किया जाये, जो लोकतंत्र के लिये एक बड़ा खतरा है।

गौरतलब है कि शनिवार शाम को हुए इस हमले में राज्य के पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल समेत 27 लोगों को नक्‍सलियों ने गोलियों से भून डाला। इस हमले में वरिष्‍ठ नेता विद्या चरण शुक्‍ल गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार जारी है, डॉक्‍टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+