कांग्रेस में एंटनी-राहुल बोले तो गुरु-चेला
नयी दिल्ली। कांग्रेस के युवराज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेसी भले ही अपने सिर आंखों उपर बिठाए रखे हो, लेकिन राहुल मानते है कि अभी भी बहपत कुछ सीखना बाकी है। इसके लिए उन्होंने अपना गुरु भी चुन लिया है. राहुल ने रक्षा मंत्री एके एंटनी को अपने गुरु के समान मानते है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब अपने सरकारी आवास पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की फाइनल रिपोर्ट को विमोचन कर रहे थे, तब राहुल रक्षा मंत्री एंटनी के साथ बातचीत करने में व्यस्त दिखे।

जब मीडिया ने इस बावत उनसे सवाल किया तो राहुल ने साफ और सीधे शब्दों में कहा कि मैं एंटनी को अपने गुरु के समान समझता हूं। राहुल ने बताया कि मैं उसने राजनीति के गुर सीखता हूं और सामान्य चुनावी परिस्थितियों पर बातचीत कर रहे उनसे राय विचार लेता रहता हूं। राहुल गांधी रक्षा मंत्री एके एंटनी को अपना गुरु मानते है।
गौरतलब है कि इन दिनों राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसबा चुनावों में व्यस्त है। इस दौर में आज वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे है। जहां वो इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्स करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications