माया के खिलाफ लोकायुक्त ने तेज की जांच

यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछली मायावती सरकार की छानबीन शुरु कर दी है। बसपा के शासन काल की तीन महत्वपूर्ण जांचें लोकायुक्त को सौंपी गई थी। इनमें स्मारक घोटाला, 21 सरकारी चीनी मिलों की बिक्री और नोएडा का फार्म हाउस आवंटन घोटाला शामिल था। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने स्मारक घोटाले की जांच रिपोर्ट तैयार करने के बाद अब चीनी मिलों की बिक्री की जांच तेज की है।
लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा का कहना है कि अब चीनी मिल बिक्री की जांच को तेजी से पूरा किया जाएगा। इस मामले से जुड़े लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications