कन्नौज में सड़क हादसा, 12 की मौत 20 से ज्यादा लोग घायल

accident
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास एक सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा तब हुआ जब कन्नौज के एनएच-91 पर एक ट्रक ने सामने से आ रही उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। बरातियों से भरी ये बस मथुरा से कन्नौज जा रही थी। इस बस में तकरीबन 50 लोग बैठे थे। सभी शादी में शामिल होकर वापस लोट रहे थे । बस एनएच पर तेज रफ्तार से जा रही थी कि तभी सामने से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतना जोरदार था बस पूरी तरह से पलट गई। बस में सवार 12 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तकरीबन 20 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जहां 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मौके पर हैं। मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक हरि नारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार लोगों की मौत हुई और अन्य घायल हुए।

घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल के अलावा सैफई के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 12 है, लेकिन संख्या बढ़ भी सकती है। सिंह ने कहा कि डीसीएम में सवार लोग बारात से वापस लौट रहे थे। मृतकों में शामिल अधिकतर लोग मैनपुरी जिले के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+