IPL के खिलाफ याचिका खारिज, BCCI को फटकार

कोर्ट ने बीसीसीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि वो क्रिकेट की गरिमा को बरकरार रखे। कोर्ट ने बीसीसाई की जांच कमेटी को आदेश दिया है कि वो अगले 15 दिनों को भीतर अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करे। दरअसल आईपीएल मैच राजस्थान रॉयल के तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसने के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें जांच पूरी होने तक आईपीएल की बाकी मैचों पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
याचिका में आईपीएल के प्ले ऑफ मैचों को रोकने की अपील की गई थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद आईपीएल के बाकी मैच अपने तय रुटिन के मुताबिक ही खेले जाएंगे। कोर्ट ने बीसीसीआई को मामले छानबीन के लिए बनाए गए जांच कमेटी से जल्द से जल्द 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications