बेनी प्रसाद वर्मा ने फिर छेड़ा मुलायम सिंह को
लखनऊ (ब्यूरो)। मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को फिर दोहराया कि उनकी पार्टी और यूपी सरकार मुसलमानों की परंपराए, उर्दू एवं संस्कृति की रक्षा की पूरी गारंटी देगी। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी के उर्स पर यूपी में अवकाश घोषित करने पर लगातार तीसरे दिन आभार जताने आए मुस्लिम उलमा से मुलायम सिंह ने ये बातें कही।
मुलायम से मिलने पहुंचे राज्य एकीकरण परिषद के उपाध्यक्ष व आला हजरत दरगाह के मुखिया ने कहा कि जो फैसला समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया है, वह राजस्थान सरकार को पहले करना चाहिए था, क्योंकि अजमेर उसी राज्य में है। मौलानाओं ने मुलायम सिंह यादव को भरोसा दिलाया कि केंद्र में सपा की सरकार बनाने के लिए हर कोशिश करेंगे।
उधर केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने मुलायम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। उनकी यह टिप्पणी सपा सरकार के एक निर्णय पर आई है। सपा सरकार ने ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर उप्र में 17 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले और न ही मुसलमान।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि दरअसल सपा सरकार का यह निर्णय 70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली जैसा है। मुसलमानों को झांसा देकर भाजपा से दोस्ती निभाने की पोल खुलते देखकर सपा सरकार ने यह निर्णय किया है। वर्मा ने कहा कि वह काफी समय से कह रहे हैं कि सपा और भाजपा मिलकर काम कर रही हैं और घटनाक्रम यह साबित भी करने लगा। सरकार ढोल ऐसा पीट रही है कि सारी दुनिया को लगने लगा है कि मुसलमानों के लिए जेल बनी ही नहीं हैं, वह मौज कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि एक भी मुसलमान जेल से नहीं छूटा है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुसलमानों को बताना होगा कि ऐसा क्या है कि वरुण गांधी से मुकदमा वापस लेने में कोई भी कानूनी अड़चन खड़ी नहीं होती जबकि मुसलमान से मुकदमा वापस लेने पर कोर्ट रोक लगा देती है, कहीं ऐसा तो नहीं कि वरुण गांधी का मुकदमा वापस लेने के लिए सरकार दिल से पैरवी करती है और
मुसलमानों पर से मुकदमा वापस लेने के लिए वह गम्भीर नहीं है, इसलिए वह जानबूझ कर कोई ऐसी गलती कर देती है, जिससे कोर्ट की अनुमति न दे।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications