लखनऊ यूनिवर्सिटी में आवेदन के लिए छह दिन

रजिस्ट्रेशन के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे के बाद से आवेदन शुल्क जमा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन की तारीख से लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए छह दिन तक का समय दिया जाएगा। आवेदन शुल्क 21 मई से एसबीआई की वेबसाइट पर नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपए और एससी-एसटी के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 22 मई से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 10 जून तक जारी रहेंगे।
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के परिणाम जून में
पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे जून के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। अभी तक यह नतीजे मई अंत तक जारी किए जाते रहे हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिणामों को जारी करने के लिए सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications