कयानी ने की शरीफ से मुलाकात, कहा भारत से संबंधों में जल्दीबाजी ठीक नहीं

ashfaq parvez kayani
लाहौर। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक कयानी ने नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। पाकिस्तान के एक अखबार ने खबर मिली की सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी की परंपरा तोड़ कर देश की अगली सरकार के संभावित मुखिया नवाज शरीफ से मुलाकात करने की सराहना की है।

न्यूज इंटरनेशनल ने अपने संपादकीय में कहा है, "व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए देश के भीतर संकट मुक्त सहज हस्तांतरण के लिए यह मुलाकात एक शुभ संकेत है।"अखबार ने कयानी द्वारा शरीफ के आवास पर जा कर मुलाकात करने को पाकिस्तान के इतिहास में अप्रत्याशित करार दिया है।

संपादकीय में कहा गया है, "अन्य देशों में यह आम बात है, लेकिन पाकिस्तान में नहीं। पाकिस्तान में सेना प्रमुख हमेशा से सत्ता की धुरी के रूप में देखे गए और कई ने इस तरह का आचरण भी किया। सेना प्रमुख को कभी भी 'लोकतांत्रिक सरकारों' के साथ घुलते मिलते नहीं देखा जा सकता। इसमें कहा गया है कि जनरल कयानी ने पिछले पांच वर्षो के दौरान जिस तरह का संयम और धर्य का प्रदर्शन किया है, उससे साबित होता है कि स्थितियां बदलेंगी।

कयानी और शरीफ के बीच शनिवार को कुछ घंटों की मुलाकात हुई और दोनों ने साथ में भोजन भी किया। मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई इसका खुलासा नहीं किया गया है। वही खबर ये भी है कि कयानी ने शरीफ द्वारा भारत से संबंधों में दिखाई जा रही जल्दीबाज पर कहा है कि ये ठीक नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+