4 मेट्रो स्टेशन आज रहेंगे बंद

चीनी प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए ऐतिहातन तौर पर दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाए है। बंद किए जाने वासे चारों मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का परिचालन तो होगा मगर इस दौरान स्टेशनों पर कोई भी मेट्रो नहीं रुकेगी। वहीं केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर सिर्फ लाइन इंटरचेंज करने के लिए मेट्रो रुकेगी। 8 से 10 बजे के दौरान चीन के प्रधानमंत्री, भारत के प्रधानमंत्री समेत अन्य मंत्रियों से नई दिल्ली इलाके में मुलाकात करेंगे।
इस दौरान कहीं किसी तरह का कोई प्रदर्शन का सामना नहीं करना पड़े, इस कारण दिल्ली पुलिस ने चार मेट्रो स्टेशन बंद रखने का निर्देश दिया। उधर, रविवार को भी एहतियात के तौर पर नई दिल्ली इलाके में स्थित सभी मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही शाम सात बजे से नौ बजे के बीच रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन बंद रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications