आधे घंटे में देश के किसी कोने में भेजिये पैसा

प्रदेश के 136 डाकघरों में यह सेवा शुरू की गई है। फिलहाल राजधानी के न्यू हैदराबाद, चौक और अलीगंज डाकघर में यह सेवा उपलब्ध है। एसएमएस मनी ट्रांसफर योजना के तहत ग्राहक को डाकघर में अपना परिचय पत्र दिखाने के साथ इसकी कॉपी जमा करनी होगी। इसके साथ एक फॉर्म भरना होगा जिसमें ग्राहक को अपनी पूरी जानकारी के साथ ही किसको पैसा भेज रहे हैं, उसका पता और मोबाइल नंबर देना होगा।
डाक विभाग से अधिकृत अधिकारी उसका एक मैसेज बनाकर पैसा भेजने वाले व पाने वाले को भेजेगा। इसके साथ ही पैसा भेजने वाले को ट्रांजेक्शन कोड दिया जाएगा, जिसे वह पैसा पाने वाले को फॉरवर्ड करेगा। जब पैसे लेने के लिए संबंधित व्यक्ति डाकघर जाएगा तो उसे अपना आईडी प्ररूफ दिखाने के साथ ही ट्रांजेक्शन कोड बताना होगा। उसके बाद डाकघर से उसे पैसे का भुगतान कर दिया जाएगा। इस सारी प्रक्रिया में मात्र 30 मिनट लगेंगे। इस नई पहल से ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक मनीऑर्डर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ईएमओ सेवा के तहत डाक विभाग लोगों को तीन से चार दिन में पैसा पहुंचा पाता था।
रकम कमीशन
1000 से 1499 रुपये पर 45
1500 से 4999 रुपये पर 79
5000 से 10,000 रुपये पर 112












Click it and Unblock the Notifications