दिल्ली में बेटियों को मनमोहन सिंह से खतरा: मोदी

रायपुर। छतीसगढ़ के सीएम रमन सिंह की विकास यात्रा में हिस्सा लेने आए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की खिंचाई करते हुए कहा कि 'अपनी जवान बेटियों को लोग दिल्ली न भेजें, क्योंकि वहां मनमोहन सिंह बैठे हुए हैं।'

रमन सिंह के मंच से मोदी ने जैसे ही ये बात कही ना तो कोई तालियां बजीं और ना ही बंसी का ठहाका लगा। लोग देखते रह गए। केंद्र सरकार की खिल्ली उड़ाते मोदी ने बात कही उसे सुनकर सब लोग सन्न रह गए। दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध और रेप के मामलों पर सरकार की नकामी पर उनकी खिंचाई करते मोदी ने प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी की। मनमोहन सिंह की नहीं मोदी के निशाने पर कांग्रेस युवराज राहुल गांधी और महासचिव दिग्विजय सिंह भी रहे।

Narendra Modi

कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेसी बेशर्म हो गए हैं। एक-एक कर कांग्रेस नेता जेल जा रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके वो सुधरने को तैयार नहीं हैं। मोदी ने कोयला घोटाले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब बैंकों में भी कोयला रखने के लिए लॉकर खोले जाएंगे। कांग्रेस की जमकर खिल्ली उड़ाने के बाद मोदी ने बिना नाम लिए हुए ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कठघरे में ला खड़ा कर दिया। नीतीथ पर निशाना लगाते हुए मोदी ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री का जनता के बीच जाना साहस भरा काम होता है। रमन सिंह अपने काम का हिसाब गांव-गांव जाकर दे रहे हैं। वहीं कई ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें काले झंडे और पत्थरबाजी की वजह से अपनी यात्राओं को स्थगित करके लौट जाना पड़ा है।

वहीं मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता बिफर गए है। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने टिप्पणी को अभद्र व स्तरहीन बताते हुए मोदी को प्रधानमंत्री सिंह व प्रदेश के लोगों से माफी मांगने की सलाह दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने कहा छत्तीसगढ़ में दिल्ली से ज्यादा निकृष्ट घटनाएं हो चुकी है। ऐसे में मोदी का प्रधानमंत्री पर टिप्पणी गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+