संजय ने अपनी पहली रात जेल में बितायी
मुंबई। अवैध रूप से हथियार रखने के दोषी पाये गये अभिनेता संजय दत्त ने अपनी सजा की पहली रात कल आर्थर रोड जेल में काटी। जिसकी बैरक नंबर 12 में उन्होने रात गुजारी। कल कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संजय ने टाडा कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड के कई सितारे और उनका परिवार मौजूद था।
आर्थर रोड जेल से संजय को अब यरवदा जेल ले जाया जाएगा। जहां पर वह अपनी बाकी सजा काटेंगे। पाली हिल स्थित बंगले से टाडा तक आते हुए दत्त को भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। जिससे कि रात अधिक हो जाने के कारण उन्हें यरवदा जेल नहीं ले जाया गया।
संजय दत्त बैरक नंबर 12 में अकेले ही थे। जेल पहुंचते ही उन्होने कहा कि अब मैं काफी थक गया हूं और आराम करना चाहता हूं। इसके साथ ही उनके साथ लाये सामान की भी जांच हुई, वह अपने साथ टूथ ब्रश, पेस्ट, एक ट्राउजर के अलावा दो शर्ट और एक टी शर्ट भी लेकर आये थे। संजय ने कल रात घर का ही खाना खाया।
संजय दत्त को अपने घर में अवैध रूप से हथियार रखने का दोषी पाया गया था। जिसके तहत उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गयी है। संजय 18 महीने पहले ही जेल में बिता चुके हैं अब उन्हें बाकी बची सजा यरवदा जेल में काटनी है।













Click it and Unblock the Notifications