बांग्लादेश पहुंचा चक्रवात 'महासेन', असम में अलर्ट
गुवाहाटी। श्रीलंका में करीब एक दर्जन लोगों की जान लेने और तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान महासेन अब बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा। इसे देखते हुए ओडीशा, आंध्र प्रदेश के तटीय शहरों के साथ असम में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार महासेन गुरुवार की रात तक पूर्वोत्तर राज्यों पर हमला बोल देगा।
इसके चलते असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर नाव से यातायात की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अगले तीन दिनों तक मछुआरों से नदी या समुद्र के बीच जाने को मना किया गया है। इसके अलावा तटीय शहरों में कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं, जहां से ताज़ा जानकारी समय से पुंचाई जा सकेगी। दक्षिणी असम अथवा बराक घाटी में चक्रवाती तूफान का तांडव देखने की ज्यादा आशंका दिखाई दे रही है। यहां भारी वर्षा भी होगी।

गुवाहाटी के मौसम विभाग के निदेशक महेश कुमार गुप्ता अनुसार इस चक्रवात का उद्भव अंडमान एवं निकोबार से 10 मई को हुआ है और यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा था, लेकिन 14 मई को इसने दिशा बदल ली और अब पूर्व-उत्तर की ओर चल पड़ा है। चक्रवात के दौरान हवाओं की गति 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की आशंका है। साथ ही भारी बारिश भी होगी।












Click it and Unblock the Notifications