कर्नाटक के बाद 2014 की तैयारियों में जुटी यूपीए सरकार

manish tiwari
नयी दिल्ली। 2014 आम चुनावों की सुगबुगाहट शुरु होते ही सरकार इस की तैयारियों में जुट गई है। चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अपने प्रचार अभियान की शुरु आत कर दी है। अपने मल्टीमीडिया अभियान के तहत आडियो-विजुअल क्लिप की एक सीरीज जारी कर दी है। इस सीरीज के जरिये यूपीए सरकार अपने नौ सालों की नीतियों की उपलब्धियों को लोगों के सामने पेश कर रही है।

सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने इस मल्टीमीडिया अभियान की शुरुआत की। मनीष तिवारी ने कहा कि उनका ये अभियान 2004 के एनडीए के ‘इंडिया शाइनिंग' अभियान से अलग है। बीडेपी के तर्ज पर बनाई गई इस मल्टीमीडिया ऐड पर बोलते हुए तिवारी ने कहा कि यह ‘इंडिया शाइनिंग' नहीं बल्कि भारत की असली कहानी है जिसे हम इन 12, 13 पहलों के जरिये प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं। इस विज्ञापण का निर्माण बॉलिवुड निर्देशक प्रदीप सरकार ने किया है। ये क्लिप आने वाले दिनों में सिनेमाघरों और टीवी चैनलों पर दिखाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+