सियाचिन में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Army helicopter crashes in Siache
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में स्थित सियाचिन के ग्लेशियर क्षेत्र में सोमवार सुबह सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एडवांस्ड लैंडिंग हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव खाद्य पदार्थ एवं अन्य चीजों की आपूर्ति करने सियाचिन स्थित आधार शिविर से ऊपर जा रहा था तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सेना के एक सूत्र ने कहा, एएलएच हेलीकॉप्टर सुबह 8.15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पॉयलट सुरक्षित हैं। उनके नाम का हालांकि अभी खुलासा नहीं किया गया है। सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। विश्व के सबसे ऊंचे युद्धस्थल सियाचिन की ऊंचाई समुद्र की सतह से 18,000 से 21,000 किलोमीटर है।

भारत-पाकिस्तान दोनों ने इसके 72 वर्ग किलोमीटर गलेशियर क्षेत्र में अपनी सेना तैनात की है। सेना ने इस हादसे में जांच के आदेश दिये हैं। मालूम हो कि इससे पूर्व भी सियाचीन में सेना का एक हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हुआ था जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+