अब जोशी चलाएंगे रेल, सिब्बल संभालेंगे देश का कानून

kapil sibal
नयी दिल्ली। आरोपों में घिरे रेलमंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्वनी कुमार के इस्तीफे के बाद उनके विभाग प्रधानमंत्री ने फौरन इन विभागों की जिम्मेदारी दूसरे मंत्रियों के हाथों में सौंप दी। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल को कानून मंत्रालय का और रोड ट्रांसपोर्ट व हाइवे मंत्री सीपी जोशी को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

भ्रष्टाचार को आरोपों से घिरे पवन बंसल ने रेल मंत्री के और अश्विनी कुमार ने कानून मंत्री के पद से प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद से इन विभागों की जिम्मेदारी के लिए कई कयास लगाए जा रहे थे। जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपीए से अपना समर्थन वापस लिया था और मुकुल रॉय ने रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था तब भी सीपी जोशी को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। वहीं दूरसंचार विघाब संभाल रहे कपिल सिब्बल को कानून संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि 3 मई को शुरु हुए हाईप्रोफाइल सियासी ड्रामे का अंत 10 मई को हो गया। पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला के रिश्वत के आरोपों में घिर जाने के बाद से ही उसकी लपटें पवन बंसल तक पहुंचने लग गई थी। भारी शोर-शराब और एक सप्ताह की उठापठक के बाद पवन बंसल को इस्तीफा देने के लिए आखिरकार कांग्रेस हाईकमान को कहना ही पड़ा। इसी तरह से कोल ब्लांक आंवटन में सरकार को बचाने की कोशिश कर रहे पूर्व कानून मंत्री खुद इसकी चपेट में आ गए। सीबीआई की रिपोर्ट में फेरबदल करवाने के आरोप में पार्टी को उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+