पंजाब में एक दिन में तीन महिलाओं के साथ बदसलूकी
चंडीगढ़।
पंजाब आज शर्मशार हो गया है। एक दिन में यहां तीन ऐसी घटनाएं घटी जिसने इंसानियत को शर्मशार कर दिया। आज की घटनाओं ने बर्बरता का एक नया अध्याय लिख दिया है। पहला मामला जलालाबाद गांव का है जहां गांव के ही सात लोगों ने एक महिला को निर्वस्त्र कर उसे बुरी तरह पीटा और बाद में उसे पेड़ से बांध दिया। बाद में गांववालों के सहयोग से इस महिला को आजाद कराया गया। id="toptextpromo">वहीं
दूसरी घटना होशियापुर के चब्बेवाल इलाके की है, जहां गांववालों ने एक प्रेमी जोड़े को गांव बर में दौड़ा-दौड़ कर मारा और उन्हें खदेड़कर गांव से बाहर कर दिया। इस प्रेमी जोड़े ने अंतरजार्तीय विवाह किया था जिसके बाद गांववालों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने इन दोनों को पूरे गांव में दौड़ा-दौड़कर पीटा। बाद में गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
तीसरा मामला जांलधर के पास का है, जहां कुछ लोगों ने अस्पताल में काम करने वली नर्स के साथ बदसलूकी की और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिटाकर ले गए। इन बदमाशों ने नर्स के साथ पहले तो मारपीट की और फिर बाद में उसे सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। एक दिन में तीनों वारदात के बाद पुलिस सकते में आ गई है। वो अलग-अलग मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications