पाक में जनता डालेगी वोट, आतंकी डालेंगे बम
इस्लामाबाद। पहले आतंकवाद को पोषण देने वाले पाकिस्तान में आज आतंकवादी किस हद तक शक्तिशाली हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तालिबानियों ने पाक में कल होने वाले चुनावों का विरोध करते हुए कहा है कि हम कल (11 मई) वोटिंग रोंकने के लिए बड़े पैमाने पर आत्मघाती हमले करेंगे। तहरीके तालिबान के प्रमुख हकीमुल्ला मेहसूद ने अपने कमांडरों को निर्देश देते हुए कहा है कि मैं खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हमले करूंगा और आपकों सिंध और पंजाब में हमले करने चाहिए।
हकीमुल्ला ने आम चुनावों को 'काफिर प्रणाली' नाम दिया है और वोटरों पर हमला करने की धमकी दी है। उसने कहा कि चुनाव में मतदान करने वाले लोग काफिर प्रणाली के एजेंट हैं। मेहसूद ने अपने कमांडरों को हमले के स्थानों की सूची और पूरी योजना भेज दी है। उसने साथ ही यह भी कहा है कि हमें वोटरों को निशाना बनाना है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंकवादी अब इतने सक्रिय हो चुके हैं कि वह सरकार पर दबाव बनाने लगे हैं। इस धमकी के बाद पाक में वोट प्रतिशत कम होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं, अब देखने वाली बात यह है कि जनता आतंकियों को इसका जवाब वोट देकर करती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications