बेटे व भांजे द्वारा अश्लील एमएमएस बनाने पर महिला को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है और भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी जगदीश कुमार का कहना है कि इस प्रकार की घटना जघन्य अपराध है, हम आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापे मार रहे हैं।
पुलिस ने घटना के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा है कि पीडि़त महिला के बेटे और भांजे ने हमलावर परिवार की लड़की का एक एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया था। जिसपर बदले की कार्यवाही तहत यह हरकत की गई। वहीं पीडि़त महिला का कहना है कि हमलावर बुधवार रात को आठ बजे उसके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे जिसके बाद उसे खींचकर बाहर लाये और कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया।












Click it and Unblock the Notifications