BSP सांसद का बयान, इस्लाम के खिलाफ है वंदे मातरम

बसपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि 'यह गीत इस्लाम के खिलाफ है, इसलिये अगर भविष्य में भी ऐसी कोई स्थिति आती है तो वो वही करेंगे जो उन्होंने कल संसद में किया था'। उन्होंने आगे कहा है कि जहां तक देश के आन-बान और शान की बात है तो वो उसके लिये अपनी जान तक की कुर्बानी दे सकते है।
मालूम हो कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में ये सामने आया था कि पेट खराब होने के चलते बसपा सांसद वंदे मातरम के बीच में ही सदन से बाहर चले गये थे।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में बुधवार को बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित किए जाने से पहले बीएसपी सांसद राष्ट्रगीत वंदे मातरम का वाकआउट करके चले गए।
इस पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कडी़ आपत्ति जताई थी और बीएसपी सांसद को भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करने की हिदायत दी थी। सदन में शोर शराबा रुकने पर उन्होंने सदस्यों से राष्ट्रगीत के लिए खडे़ होने को कहा. राष्ट्रगीत की धुन शुरू होते ही बीएसपी सांसद सदन से उठ कर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications