बिहार: 10 वर्षीय बच्चे की ईंट-पत्थर से कुच कर हत्या

शव की पहचान इसी क्षेत्र के दर्जी मुहल्ला निवासी मेाहम्मद मुमताज के पुत्र सद्दाम हुसैन के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, सद्दाम पिछले दो दिनों से लापता था।
नगर थाना के सहायक निरीक्षक बी़ डी़ झा ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि हत्यारे ने ईंट-पत्थर से कुचलकर कर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications