यूपीए सरकार भ्रष्‍टाचारी ही नहीं अत्‍याचारी भी है: सुषमा स्‍वराज

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता सुषमा स्‍वराज ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम कोई भी बिल पास नहीं होने देंगे। सुषमा ने यह बात सरकार की उन कोशिशों के मद्देनजर कही जिसमें सरकार जल्‍द से जल्‍द खाद्य सुरक्षा बिल पास करवा देना चाहती है। सुषमा का कहना है कि हम चाहते हैं कि खाद्य सुरक्षा बिल और भूमि अधिग्रहण बिल पर पहले बहस हो फिर इसे पास किया जाय, इसे आनन फानन में पास न किया जाये लेकिन सरकार अपनी नाकामियों को ढकने के लिए इसे जल्‍द से जल्‍द पास करवा देना चाहती है।

उन्‍होने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सरकार सिर्फ भ्रष्‍ट ही नहीं बल्कि अत्‍याचारी भी है जो कि जल्‍द से जल्‍द बिल पास कराकर अपनी जनता का ध्‍यान बांटना चाह रही है। जबकि सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि सम्‍पूर्ण विपक्ष दोषी मंत्रियों के इस्‍तीफे की मांग कर रहा है।

Sushma Swaraj

गौरतलब है कि यूपीए सरकार में एक के बाद एक भ्रष्‍टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। जिनको लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री से लेकर अन्‍य दोषी मंत्रियों के इस्‍तीफे की मांग कर रहा है लेकिन इस पर सरकार का रवैया पहले की ही तरह कायम है। हाल ही में कोयला घोटाले को लेकर आयी जेपीसी की रिपोर्ट को भी बदलवाने के आरोप यूपीए सरकार पर लगे हैं। जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार अपने भ्रष्‍ट मंत्रियों को बचाना चाहती है। विपक्ष रेल मंत्री पवन बंसल के भी इस्‍तीफे की मांग कर रही है।

इसके अलावा विदेश नीति पर भी भारत सरकार प्रभावहीन साबित हुई है। पहले सरबजीत सिंह की मौत और फिर चीन द्वारा लद्दाख क्षेत्र में कब्‍जा जमा लेने से विदेश नीति की कमजोरियां उजागर हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+