प्रधानमंत्री के नाम में तो 'सिंह' लेकिन काम लोमड़ी जैसे: सिंघल

विपिह के संरक्षक अशोक सिंघल ने पीएम पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत को उस पर हमला करना चाहिए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कायरता न दिखाएं, वह नाम के साथ 'सिंह' लगाते हैं पर काम लोमड़ी जैसे करते हैं।
सिंघल ने पाकिस्तान, चीन समेत राममंदिर, गाय-गंगा और हिन्दुओं के दमन जैसे मुद्दों पर जोशीले अंदाज में अपनी बात कही। उन्होंने आरोप लगाया यह कायरों की सरकार है। चीनी सैनिक हमारे यहां घुस आए सरकार का स्वाभिमान नहीं जागा। सिंगल ने कहा कि राममंदिर के लिए संसद से कानून बने, यह मुद्दा फिर गर्माएगा। रामलला तंबू के नीचे बैठें यह हमें मंजूर नहीं। अशोक सिंघल ने सरकार के ढ़ूलमूल रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूब चुकी है। उसे देश की फिर्क की नहीं है। वो केवल अपने मंत्रियों को बचाने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications