विदेश मंत्री के चीन दौरे से पहले पीछे हटे ड्रैगन, खाली किया डीओबी का इलाका

चीनी सेना की इस पहल के बाद चीन और भारत के बीच सीमा पर टकराव के हालात टल गए हैं। अभी तक इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की चीन यात्रा से ठीक पहले लिए गए चीन के इस फैसले के पीछे यह आशंका थी कि कहीं खुर्शीद की यात्रा पर इस तनाव का साया न पड़ जाए। चीन नहीं चाहता था कि इस तनाव के चलते भारत के साथ उन संभावित समझौतों पर कोई बुरा असर पड़े।
गौरतलब है कि पिछले 15 अप्रैल को तकरीबन 50 चीनी सेना वाहनों और कुत्तों से लैस होकर डीबीओ सेक्टर में एलएसी के पार भारतीय सीमा के 19 किलोमीटर अंदर तक घुस आई थी और पांच टेंट गाड़ दिए थे। भारत के कहने के बावजूद चीन ने इस बात को नहीं कबूला और ना ही उसे खाली करने को तैयार हुआ। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी सुरक्षा को देखते हुए चीनी सेना के टेंट से ठीक 300 मीटर सामने अपने टेंट लगा दिए। जिसके बाद से ही वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। दोनों देशों की सेना के बीच फ्लैग मीटिंग हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों देशों के बीच टकराव खत्म करने के लिए उच्च स्तर पर कूटनीतिक प्रयास भी जारी थे। जिसके बाद दोनों देशों ने तय किया कि दोनों अपनी सेना को पीछे हटाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications