उमा भारती को भरोसा एमपी में जीतेगी भाजपा

असल में पहले उमा भारती ने भाजपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनायी थी, फिर तमाम खटास मिटने के बाद वो भाजपा में वापस आ गईं और उनकी पार्टी का इसमें विलय हो गया।
जैसा कि आप जानते हैं उमा भारती भाजपा की स्टार प्रचारकों में से एक हैं, लिहाजा अब वो यूपी छोड़ एमपी में आ गई हैं। बहुत जल्द ही वो मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान शुरू करेंगी। उमा को भरोसा है कि आज भी एमपी में लोग उन्हें उतना ही प्रेम करते हैं, जितना पहले करते थे।
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब वक्त आ गया है, जब हमें देश को बताना होगा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने में क्या-क्या प्रयास किये हैं। वैसे भी एमपी तेजी से विकास कर रहा है और लोग खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications