Exclisive- कर्नाटक में वोटिंग खत्म होते ही बंसल देंगे इस्तीफा
[नवीन निगम] रेलमंत्री पवन बंसल का रविवार शाम तक इस्तीफा हो जाएगा। पवन बंसल का इस्तीफा तो शनिवार को ही हो जाता लेकिन रविवार को कर्नाटक में वोटिंग होनी थी और कांग्रेस बंसल का इस्तीफा लेकर कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ अपनी मुहिम को बेअसर नहीं होने देना चाहती थी, इसीलिए वोटिंग तक कांग्रेस अपने मंत्री का पुरजोर बचाव किया।
जिससे कर्नाटक में जनता को यह संदेश जाए कि भाजपा जानबूझकर इस मुद्दे को ज्यादा तूल दे रही है इसीलिए शरद यादव आदि को कांग्रेस ने मैनेज किया। जिससे माहौल बिगडऩे न पाए। दरअसल सीबीआई ने जब पवन बंसल के भांजे पर हाथ डाला तो वह जानती थी कि इसकी आंच पवन बंसल पर भी पहुंचेगी। अब सीबीआई अधिकारी इतने मूर्ख तो नहीं होंगे कि उन्होंने इतने सबूत न एकत्र किए हो कि वह पवन बंसल से पूछताछ भी नहीं कर पाए। सीबीआई के एक रिटायर्ड डीएसपी अधिकारी से मेरी इस विषय पर बातचीत हुई तो उनका कहना था कि जब सीबीआई इस केस को कोर्ट में ले जाएंगी तो कोर्ट सबसे पहले सीबीआई से यही सवाल
पूछेगा कि आपने इस केस में रेलमंत्री से क्या पूछताछ की।

इस मामले में सीबीआई के पास पवन बंसल के खिलाफ भी पूरे सबूत हैं लेकिन सरकार से शनिवार को उन्हें शांत रहने के लिए कहा गया क्योंकि कर्नाटक में वोटिंग होनी थी। क्योंकि केस आइने की तरह साफ है। अब महेश कुमार इतने बेवकूफ तो होंगे नहीं कि उनसे कोई 10 करोड़ मांगे और वो बिना यह समझे उसे पैसा देने के लिए तैयार हो जाए कि उसकी रेलवे में चलती भी है कि नहीं।
यानी महेश कुमार, मंजूनाथ और दिल्ली के अन्य व्यापारियों को मामा के भांजे की योग्यता पर पूरा यकीन था, हो सकता है कि पवन बंसल ने अपने भांजे के कहने पर बिना यह जाने कि इसमें पैसे का लेनदेन हुआ होगा, महेश कुमार को उनकी मनचाही जगह दे दी हो, लेकिन केस तो तब भी बन जाएगा कि उन्होंने अपने भांजे की बात क्यों मानी। असल में सीबीआई के पास पवन बंसल के खिलाफ पर्याप्त सबूत है और उसने पवन बंसल से पूछताछ की पूरी तैयारी कर रखी है।
महेश कुमार तो रेलवे से अब निलम्बित हो चुके है वो भी चाहेगे कि यदि इस केस में हाईप्रोफाइल व्यक्ति का नाम भी आ जाए तो केस में बचने की उम्मीदे बढ़ जाएंगी। क्योंकिर जब एक नाव में महेश कुमार और पवन बंसल दोनों सवार होंगे तो पवन बंसल अपने को बचाने के लिए महेश कुमार को भी बचाएंगे। सूत्रो की माने तो सीबीआई ने पवन बंसल से पूछताछ के लिए पूरी तैयारी कर रखी है उसे इंतजार है तो बस केंद्र की हरी झंडी और पवन बंसल के इस्तीफे का।












Click it and Unblock the Notifications