Exit Polls: कर्नाटक में भाजपा पस्‍त, कांग्रेस मस्‍त

बैंगलोर। वोटर जागरूक होते जा रहे हैं इस बात के संकेत आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव में देखने को मिला जब भारी संख्‍या में वोट पड़े। वोटिंग के तुरंत बाद कई टीवी चैनलों ने अपने-अपने एक्जिट पोल प्रसा‍रित करने शुरू कर दिये। लगभग सभी चैनलों पर एक्जिट पोल्‍स ने कहा है कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। यानी कि कर्नाटक में भाजपा का किला ध्‍वस्‍त होगा और कांग्रेस मस्‍त होकर नाचेगी।

एक्जिट पोल्‍स के अनुसार कांग्रेस को 120 से 150 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा को 51 से 59 सीटें मिल सकती हैं, वहीं जनता दल सेक्‍युलर को 35 से 37 सीटें मिलने की उम्‍मीद है, जबकि पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा की कर्नाटक जनता पार्टी कोई खास कमाल नहीं दिखा पायेगी। केजेपी को 10 से 30 सीटें मिल सकती हैं। अन्‍य करीब 10 से 12 सीटें अन्‍य दलों एवं निर्दलीय उम्‍मीदवारों को जा सकती है।

कर्नाटक में ऐसे उलटफेर के चांस पहले ही दिखाई दे रहे थे, क्‍योंकि भारतीय जनता पार्टी की रेल पूरे पांच साल पैसेंजर ट्रेन की तरह घिस-घिस कर चली। जब-जब ट्रेन ने रफ्तार पकड़ने की कोशिश की, तब-तब भाजपा सरकार पर घोटालों ने ब्रेक लगा दिया। जो भाजपा घोटालों के लिये केंद्र को कोसती है, खुद के घर को उस कीचड़ से बचा नहीं पायी और अंतत: उसे करारी शिकस्‍त दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम ही केंद्र में लोकसभा चुनाव के परिणाम और पार्टियों की आगे की रणनीति तय करेंगे। अगर एक्जिट पोल्‍स के परिणाम सही निकले तो लोकसभा चुनाव में भाजपा का डिब्‍बा गोल हो सकता है, फिर उनके स्‍टार कैम्‍पेनर कोई भी हो।

पिछले चुनाव में भाजपा ने 118 सीटें, कांग्रेस ने 71, जडीएस ने 27, निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने 6 सीटें जीती थीं। एक स्‍पीकर और एक नामित प्रतिनिधि को मिलाकर कुल 225 सीटें हैं। यहां भाजपा के 118 में से कई विधायकों ने खनन घोटाले के बाद पार्टी का साथ चुनाव के कुछ महीने पहले ही छोड़ दिया था। अलग-अलग एक्जिट पोल्‍स की रिपोर्ट तस्‍वीरों के सामने है।

65 फीसदी मतदान

65 फीसदी मतदान

रविवार को कर्नाटक में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण हुर्आ। यहां कुल मतदाताओं की संख्‍या 4.36 करोड़ थी। अभी तक एक्जिट पोल के परिणाम यही कह रहे हैं कि भाजपा का पत्‍ता साफ होने जा रहा है। हालांकि कर्नाटक के इतिहास में आज तक कोई भी पार्टी लगातार दो बार शासन नहीं कर पायी है। यहां हमेशा से अदला-बदली होती रही है।

टीवी9 पर सी-वोटर

टीवी9 पर सी-वोटर

सी वोटर ने कर्नाटक के सभी शहरों में लोगों के बीच सर्वेक्षण कराया जिसके बाद निम्‍न परिणाम सामने आये-
कांग्रेस: 110-180 सीटें
भाजपा: 51-59 सीटें
जेडीएस: 31-37 सीटें
केजेपी: 9-10 सीटें
अन्‍य: 7 से 11 सीटें

सीएनएन-आईबीएन के लिये सीएसडीएस

सीएनएन-आईबीएन के लिये सीएसडीएस

टीवी चैनल सीएनएन-आईबीएन के लिये सीएसडीएस नाम की सर्वेक्षण कंपनी ने 75 विधानसभा क्षेत्रों में 294 स्‍थानों पर 4,198 लोगों का इंटरव्‍यू लिया। उसके बाद निम्‍न परिणाम सामने आये-
कांग्रेस: 117-129 सीटें
भाजपा: 39-49 सीटें
जेडीएस: 34-44 सीटें
केजेपी: 14-22 सीटें
अन्‍य: 7 से 9 सीटें

हेडलाइंस टुडे

हेडलाइंस टुडे

हेडलाइन टुडे ने एक निजी कंपनी के साथ मिलकर एक सर्वेक्षण कराया। यह सर्वेक्षण राज्‍य की 224 सीटों पर 15 हजार लोगों के बीच कराया गया।
कांग्रेस: 110-118 सीटें
भाजपा: 51-59 सीटें
जेडीएस: 31-37 सीटें
केजेपी: 9-13 सीटें
अन्‍य: 7-11 सीटें

एबीपी नील्‍सन

एबीपी नील्‍सन

एबीपी नीलसन ने सर्वेक्षण कराया जिसमें निम्‍न परिणाम सामने आये-
कांग्रेस: 110-118 सीटें
भाजपा: 51-59 सीटें
जेडीएस: 31-37सीटें
केजेपी: 9-13 सीटें
अन्‍य: 7-11 सीटें

टाइम्‍स नाऊ पर चाणक्‍या

टाइम्‍स नाऊ पर चाणक्‍या

दिल्‍ली की सर्वेक्षण कंपनी चाणक्‍या ने सर्वेक्षण कराया जिसमें निम्‍न परिणाम आये।
कांग्रेस: 132-139 सीटें
भाजपा: 38-45 सीटें
जेडीएस: 38-40 सीटें
केजेपी: 5-7 सीटें
अन्‍य: 4-5 सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+