ED ने बढ़ाई नसीमुद्दीन सिद्दकी की मुसीबतें

लोकायुक्त की पड़ताल में नसीमुद्दीन के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति और बांदा तथा अन्य स्थानों पर उनके व उनके रिश्तेदारों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई थी।
इसी तरह पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय पर पद का दुरुपयोग, आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने और सरकारी योजनाओं व उसके मद में अनियमितता बरतने की शिकायतें मिली थीं। रामवीर के खिलाफ पहले लोकायुक्त ने जांच की थी। लोकायुक्त जांच के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी जांच सतर्कता विभाग को सौंपी थी और उसकी जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई है।
उल्लेखनीय है कि सतर्कता विभाग ने अब दोनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी है और ऐसा माना जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद सतर्कता विभाग इन दोनों मंत्रियों से जल्द ही पूछताछ शुरू करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications