सज्जन के खिलाफ सबूत देने वाले को मिलेगा 5 करोड़ का इनाम

कोर्ट की इस दलील का तोड़ निकालने के लिए अमेरिका स्थित एक सिख अधिकार समूह ने सज्जन कुमार के खिलाफ सिख विरोधी दंगे मामले में सबूत देने वाले को 10 लाख डॉलर यानी 5 करोड़ रुपये इनाम का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि जो भी शख्स सज्जन कुमार के खिलाफ सबूत लाकर देगा उसे 5 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। संगठन ने साफ किया है कि सबूत ऐसा होना चाहिए, जिसके आधार पर सज्जन को कोर्ट से दोषी करार दिया जाए।
अमेरिका की सिख फॉर जस्टिस नामक संगठन ने गुरुवार को बयान जारी कर यह ऐलान किया। संगठन के कानूनी सलाहकार गुरप्रीतवंत सिंह पुन्नन ने कहा कि 1984 में सिखों की हत्याएं दिन के उजाले में हुई थीं। अब मौका है कि गवाह सामने आएं और पीड़ितों को न्याय दिलाएं। अगर कोई इंसान इस लड़ाई में उनकी मदद करता है तो उसे संगठन 5 करोड़ बतौर इनाम देगी।












Click it and Unblock the Notifications