सरबजीत के साथ क्रूरता की सारी हदें पार की पाकिस्‍तान ने

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान से सरबजीत सिंह का शव भारत लाये जाने के बाद भारत में डॉक्‍टरों की टीम ने शव का परीक्षण किया था। जिसके अनुसार सरबजीत का शरीर जख्‍मों से भरा हुआ था। शव का पोस्‍टमार्टम करने वाले एक डाक्‍टर गुरजीत सिहं मान ने बताया कि सरबजीत के शरीर के जख्‍म खुले हुए थे और कुछ जख्‍मों को ही टांके लगाकर सिल दिया गया था। इस रिपोर्ट में यह बातें सामने आयी है कि उसकी सिर पर गहरी चोट की गई थी। जिससे कि सिर की हड्डी कई जगहों से टूटी हुई थी।

खास बात यह है कि शव में दिल और किडनी नहीं थे और पाक के डॉक्‍टरों की तरफ से आयी पोस्‍ट मार्टम रिपोर्ट डिटेल से मेल नहीं खाती है। हालांकि डॉक्‍टरों का यह भी कहना है कि पोस्‍टमार्टम के समय आम तौर पर दिल और किडनी निकाल लिये जाते हैं और शायद इसीलिये पाक में डॉक्‍टरों ने ऐसा किया होगा।

Sarabjit Singh

सरबजीत के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में पांच सदस्‍यीय पोस्‍टमॉर्टम टीम में शामिल फोरेंसिक विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्‍टर गुरमनजीत राय के अनुसार उसका शरीर घावों से भरा हुआ था। उसके सिर के छह एक्‍सरे लिए गये थे। डॉक्‍टरों की टीम का कहना है कि जब उसका शरीर ताबूत से निकाला गया तो उसके मुंह पर खून बहने के निशान थे। हालांकि टीम का यह भी कहना है कि सरबजीत का स्‍वास्‍थ्‍य सही रहा होगा और उसका वजन लगभग 70 किलो होगा।

इन रिपोर्टों से तो साफ है कि पाक में सरबजीत के साथ अमानवीयता और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई थी। साथ ही सरबजीत की मौत ने यह भी बता दिया कि पाक की जेलों में भारतीय कैदियों के साथ कैसा व्‍यवहार किया जाता है।

आज दोपहर लगभग दो बजे सरबजीत का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। उसकी अंत्‍येष्टि के समय भारत के कई बड़े राजनेता मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+