सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का रही है भाजपा: कांग्रेस
गुलबर्ग। कर्नाटक विधान सभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा है कि हमने राज्य के विकास के लिए केंद्र से धन भेजा लेकिन उसका क्या हुआ पता नहीं। उन्होने कहा कि हम प्रदेश को एक जवाबदेह सरकार देने को लेकर प्रतिबद्ध हैं साथ ही हम दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को उनका हक दिलाना चाहते हैं।
कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए पांच मई को चुनाव होने हैं। अत: आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। सोनिया के अलावा कांग्रेस के महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू यहां नहीं चलेगा बल्कि मोदी को गुजरात में भी वही मॉडल अपनाना चाहिए जो कि कर्नाटक के विकास के लिए अपनाया गया है।

उन्होने गुजरात को कर्नाटक से सीख लेने की बात कही है साथ ही उम्मीद जतायी है कि कांग्रेस कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। वहीं भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक मोदी का यहां ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि निकाय चुनाव में कांग्रेस के बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद अब कांग्रेस की जीत के कयास लगाये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications