भूख हड़ताल से पहले ही यासीन मलिक को किया दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार

दरअसल कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरु के अवशेष को उनके परिवार को सौंपने की मांग करते हुए भख हड़ताल के जरिए सरकार पर दबाव बनाना चाहते थे, लेकिन उन्सहें हड़ताल की अनुमति नहीं दी गई। अनुमति नहीं मिलने के बाद यासीन कहीं किसी हिंसा को जन्म ना दे दे इसलिए उसे हिरासत में ले लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मलिक को एहतियातन हिरासत से संबंधित धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है. मलिक शुक्रवार से रविवार तक 48 घंटे की भूख हड़ताल पर स्पष्ट रूप से बैठने वाले थे। अफजल गुरु की मौत के बाद से यासीन उनके शव को परिवारवालों को सौपें जाने को लेकर प्रदर्सन करते आ रहे है। इससे पहले भी उसने पाकिस्तान में भूख हड़ताल की थी, जहां उसके मंच पर आंतकी सरगना हाफिज सईद भी मौजूद था।












Click it and Unblock the Notifications