कोल ब्लॉक पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त तेवर से सरकार में हड़कंप

supreme court
नयी दिल्ली। कोयला घोटाले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई है। कोयला घोटाले पर सीबीआई की रिपोर्ट में सरकार और कानून मंत्री के हस्तपेक्ष पर कोर्ट ने सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। तल्ख टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने सीबीआई और सरकार दोनं को घेरा। सुप्रीम कोर्ट ने हलफनामे में सरकारी दखल को लेकर सख्त टिप्पणियां की हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई शुरू होते ही सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि हलफनामे की बातें बहुत ही चिंताजनक हैं। जिस तरह से स्टेटस रिपोर्ट को सरकार के लोगों से शेयर किया गया है उससे पूरी प्रक्रिया को झटका लगा है। सरकार ने हमारा भरोसा तोड़ा है। कोर्ट ने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट सरकार से साझा करने से हमारी जांच की बुनियाद हिल गई है।

कोयला घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई ने सवाल
1. क्या ड्राफ्ट रिपोर्ट में बदलाव किया गया
2. अगर किया गया तो किसके कहने पर किया गया
3. ड्राफ्ट में किस तरह का बदलाव किया गया
4.कानून मंत्री के अलावा और किसके साथ ड्राफ्ट रिपोर्ट साझा किया गया

सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

1. सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ये विश्वासघात है।
2. सीबीआई ने हमारे साथ घोखा किया है।
3. सीबीआई को सरकार के शिकंजे से आजाद किया जाना चाहिए।
4. सीबीआई को राजनीतिक आकाओं से सलाह लेने की जरुरत नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस तरह से स्टेटस रिपोर्ट को शेयर किया गया है। उससे कोर्ट का भरोसा टूटा है। सुप्रीम कोर्ट ने कठोर टिप्पणी करते हुए सीबीआई से पूछा कि सुप्रीम कोर्ट को जांच रिपोर्ट को सरकार से साझा करने को अंधेरे में क्यों रखा गया? सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 6 मई तक हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है। ऐसे में कानून मंत्री अस्वनी कुमार को 6 मई तक के लिए जीवनदान मिलता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+