चिदंबरम वित्त विधेयक पर राज्यसभा में चाहते हैं बहस
नई दिल्ली। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि वित्त विधेयक 2013-14 पर राज्यसभा में बहस होगी। लोकसभा में बिना बहस वित्त विधेयक के पारित हो जाने के बाद संसद भवन के बाहर चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, उम्मीद है कि राज्यसभा में वित्त विधेयक पर बहस होगी और यह इस तरह (लोकसभा की तरह) पारित नहीं होगा।
सरकार और विपक्ष में सहमति के बाद मंगलवार को लोकसभा में वित्त विधेयक बिना बहस पारित हो गया। मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद में कानून मंत्री अश्वनी कुमार और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रही है। चिदंबरम ने यह भी कहा कि इसके अलावा कई अन्य वित्त विधेयक भी पारित होने हैं।

चिदंबरम ने कहा, वित्तीय मामले अभी खत्म नहीं हुए हैं। अभी पेंशन विधेयक, बीमा विधेयक और कई अन्य विधेयकों पर चर्चा होना बाकी है। उन्होंने कहा, उन विधेयकों पर बहस होनी चाहिए। चिदंबरम ने डीजल पर उत्पादन शुल्क बढ़ाने का पक्ष लेते हुए कहा कि इस तरह से सरकार डीजल से स्पोर्ट्स युटिलिटी वाहन (एसयूवी) चलाने वाले अमीरों से राजस्व हासिल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications