उमा ने दिया आजम का साथ, कहा हर मुसलमान आंतकवादी नहीं होता

 uma bharti
भोपाल। बीजेपी की फायरब्रांड नेता और स्टार प्रचारक उमा भारती ने अमेरिकी एयरपोर्ट पर आजम खान के साथ हुई बदसलूकी पर उनका पक्ष लिया है। उमा ने कहा है कि हर मुसलमान आतंकवादी नहीं होता। ये बात अमेरिकी अधिकारियों को समझनी चाहिए। यूपी के शहरी विकास मंत्री आजम खान के साथ बृस्टन एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ वो निंदनीय था।

उमा भारती ने अमरिका के बोस्टन लोगआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री आजम खान के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजम देश के सबसे बड़े राज्य के वरिष्ठ मंत्री हैं तथा वह अमेरिका के महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थान के आमंत्रण पर गए हुए थे। ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

उमा ने इसे भारतीयों का अपमान करार देते हुए कहा कि आजम खां का अपमान सारे भारतीयों का अपमान है। सभी राजनीतिक दलों के लिए इस घटना को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसे देश के आत्मसम्मान से जोड़कर देखना चाहिए। आजम के गुस्से और यूपी सरकार के विरोधझ का समर्तन करते हुए उमा भारती ने कहा कि केन्द्र सरकार से इस संबंध में सार्थक कदम उठाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+