मोदी पर सिब्बल का पलटवार, कहा 'दिल्ली अभी दूर है'

kapil sibal
पुणे। कल बैंगलोर में चुनावी रैली के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की खूब बखिया उधेड़ी तो आज केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने मोदी पर पटलवार किया। बीजेपी में मोदी की उम्मीदवारी पर निशाना साधते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी पीएम उम्मीदवार नहीं बन सकेंगे। बीजेपी में जारी आतंरिक कलह प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी को प्रभावित करेगी।

मोदी की प्रधानमंत्री बनने के संकेतों पर पानी फेरते हुए केन्द्रीय दूर संचार मंत्री सिब्बल ने कहा, मोदी के लिए अभी 'दिल्ली दूर' है। सिब्बल ने बीजेपी में जारी अंतर्कलह पर बोलते हुए कहा कि मोदी को पीएम उम्मीदवारी तक पहुंचने कौन देगा? पार्टी के अंदर बहुत सारे लोगों की नजरें प्रधानमंत्री पद पर हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनमें सालों से कुर्सी के पीछे खड़े पार्टी नेता भी शामिल हैं। इसलिए मोदी का पीएम बन पाना नामुमकिन है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिब्बल ने मोदी पर गलत आंकड़ों के साथ गुजरात के विकास की गलत तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया और कहा कि वास्तव में कुपोषण के साथ ही राज्य में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी है। मोदी के विकास मॉर्डल पर निशाना साधते हुए सिब्बल ने कहा कि अगर गुजरात ने कोई विकास किया है तो इसके पीछे मोदी नहीं बल्कि वहां के लोग हैं। मोदी की आलोचना करते हुए सिब्बल ने कहा, ‘मोदी ने अपना असली चेहरा छिपाने के लिए मुखौटा लगा रखा है। उनके पास जाने पर उनका असली चेहरा दिखाई देता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+