अमेरिकी एयरपोर्ट पर नहीं हुआ आजम खां का अपमान: यूपी मंत्री

मंत्री का कहना है कि अमेरिकी हवाई अड्डे पर आजम खान के साथ ह भी हुआ वो सब कानून के अंदर आता है। मंत्रीजी ने कहा है कि अमेरिकी कानून ने अपना काम किया है। विदित हो कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के सिलसिले में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए आजम खां और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना के विरोधस्वरूप आयोजन का बहिष्कार भी किया।
उत्तर प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों से संबंधित सरकारी संस्था नेडा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजम खां की अमेरिका में तलाशी बिल्कुल ठीक है। इसमें अपमान जैसी क्या बात है? उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर तलाशी अमेरिकी कानून का हिस्सा है।
आजम खान पहले नहीं है जिनके साथ ऐसा हुआ है। इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान और कई बड़े नेताओं की एयरपोर्ट पर तलाशी हुई है। आजम खां उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री ही तो हैं। अमेरिका में देश-विदेश की प्रभावशाली शख्सियतों को भी इस प्रक्रिया से गुजरना ही पड़ता है। इसलिए उसे अपमान बताना या तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करना उचित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications