सरबजीत से मिलने आज पाकिस्तान जाएगा परिवार, हालत गंभीर

 sarabjit singh
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में भरतीय कैदी सरबजीत पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोमा की हालत में वो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। वहीं अस्पताल में भर्ती सरबजीत सिंह की देखभाल के लिए उनका परिवार रविवार को पाकिस्तान जाएगा। भारत सराकार के अनुरोध पर पाक सरकार ने परिवार के चार लोगों को 15 दिन का वीजा दिया है।

उनमें सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर, सरबजीत की बहन दलबीर कौर, सरबजीत की बेटियां स्वप्नदीप गिल और पूनम अटवाल शामिल हैं। सरबजीत के परिवार के लोग आज अटारी के रास्ते लाहौर जाएंगे। पाक सरकार ने सरबजीत के परिवार वालों को पूरी सुरक्षा दिए जाने की बात कही है।

लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत सिंह पर शुक्रवार को कुछ कैदियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद उन्हें लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरबजीत कोमा में है और अभी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया है। सरबजीत के परिवार ने उस पर हुए हमले को साजिश के तहत किया गया हमला बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+