दलित पुत्री हूं इसलिए हुई तलाशी: मायावती

बैंगलोर। एक बार फिर से यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सप्रीमो मायावती को मुंह की खानी पड़ी है। कर्नाटक के गुलबर्ग में शनिवार को जैसे ही मायावती अपने हेलिकॉफ्टर से उतरी तो उन्हें कर्नाटक चुनाव आयोग के अधिकारियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने उनके हेलिकॉप्टर, बैग और जिस कार में बैठने वाली थीं, की तलाशी ली।

जिसके बाद तो मायवती का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया, अपने भड़के अंदाज में उन्होंने चुनाव आयोग को धो डाला, मायावती ने कहा कि वह दलित पुत्री हैं इसलिए उनके साथ ऐसा हुआ है। अगर नियम सबके लिए बराबर होता है तो फिर सोनिया गांधी और सुषमा स्वराज के बैग की तलाशी क्यों नहीं होती?

मालूम हो कि 5 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसके प्रचार के लिए माया ने कर्नाटक का कूच किया था। लेकिन यहां पहुंचना उनके लिए कड़वाहट का सबब बन गया। उन्होंन जमकर गुलबर्ग की विधानसभा में अपनी भड़ास निकाली।

तो वहीं चुनाव आयोग ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्हें इस बारे में रिपोर्ट मिली थी कि मायवती के हेलिकॉप्टर में पैसे हैं,चुनाव आयुक्त का कहना है कि नागरिक उड्डयन विभाग से जिन लोगों को छूट मिली है, उन नेताओं की वो तलाशी नहीं ले सकते हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि सोनिया और सुषमा स्वराज को नागरिक उड्डयन विभाग से छूट मिली है लेकिन विभाग ने मायावती को छूट नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+