खाने का बिल नहीं देने पर तीसरी मंजिल से फेंका

दरअसल दीपक अपने मामा और दोस्त के साथ रेस्तरां खाने के लिए गया था। 180 रुपए का बिल आया, लेकिन बिल को लेकर हुए दीपक और रेस्तरां मालिक के बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद होटल का मालिक और उसके साथी दीपक को मारते हुए घर तक लेकर आए। जब दीपक के घर वालों का मामला पता चला तो उन लोगों ने तुरंत ही होटल का बिल चुका दिया, लेकिन बिल चुकाने के बाद भी दीपक को मारते रहे और उसे अपने साथ ले गए।
होटल पहुंचकर उनलोगों ने दीपक को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने इस बाबत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications