गीत के बोल देखकर जज ने कहा 'कोर्ट में हाजिर हो हनी सिंह'

Honey Singh
चंडीगढ़। महिलाओं के प्रति असम्‍मान का भाव दिखाने वाले गानों को गाने वाले सिंगर हनी सिंह को दायर याचिका के बाद हरियाणा हाईकोर्ट ने कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है‍ कि गानों में अभद्र शब्‍दों के इस्‍तेमाल के कारण एक स्‍वयं सेवी संस्‍था हेल्‍प द्वारा हनी सिंह के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। जिसकी सुनवाई कार्यवाहक चीफ जस्टिस जसबीर सिंह एवं जस्टिस आर के जैन कर रहे थे।

जस्टिस खंडपीठ ने गीतों की लाइनें देखी, जिस पर कड़ा रूख अपनाते हुए हनी सिंह को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश सुनाया। जजों ने 'मैं हूं बलात्‍कारी' गीत का हवाला देते हुए बताया कि इस प्रकार के गीतों से महिलाओं के प्रति लोगों की सोंच बदलती है और समाज पर बुरा असर पड़ता है। मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होगी।

याचिका में यह भी मांग की गई है कि अभद्र पंजाबी गीतों पर नजर रखने के लिए एक राज्‍य स्‍तरीय सेंसर बोर्ड का भी गठन किया जाय। खंडपीठ ने अभद्र गानों पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे संगीत को समाज में फैलने से रोंकना ही होगा क्‍योंकि इससे समाज की मानसिकता महिलाओं के बारे में नकारात्‍मक होती है और गाने के बोल भी अपमानजनक हैं। इस मामले पर खंडपीठ ने पंजाब हाई कोर्ट से भी तलब किया।

हनी सिंह एक पंजाबी गायक हैं जो पहले भी विवादास्‍पद गानें गाते रहे हैं। पिछले दिनों 16 दिसम्‍बर को दिल्‍ली में हुए गैंग रेप के बाद दिल्‍ली में ही होने वाले उनके शो को यह कहकर रोंक दिया गया उनके गानों में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्‍तेमाल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+