अब चीन भी नहीं अछूता रहा है आतंकवाद से

पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए 6 संदिग्धों को मार गिराया और आठ को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि चीन में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली ऐसी आतंकी वारदात हुई है। शिनजियांग चीन का एक अशांत इलाका है जहां पहले भी स्थानीय उइगर मुसलमानों और हान समुदाय के बीच हिंसा हो चुकी है। इन धमाकों के पहले चीन में कहीं भी आतंकवादी घटनाएं नहीं हुई हैं।
ऐसे में यह सवाल भी उठाये जा रहे हैं कि क्या अब चीन भी आतंकवाद से सुरक्षित नहीं रहा है क्योंकि चीन ने हमेशा से पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मोहरे की तरह इस्तेमाल किया है, इसके अलावा पाकिस्तान को परमाणु सम्पन्न देश बनाने में भी चीन का बड़ा योगदान रहा है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ है लेकिन इससे कभी भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है।
विश्व के शक्तिशाली देशों में ब्लास्ट की यह दूसरी घटना है इसके पहले बोस्टन में हुए बम धमाकों में सौ लोग घायल हुए थे और 15 लोग मारे गये थे।












Click it and Unblock the Notifications